महिला की गला घोंटकर हत्या, पति के खिलाफ केस दर्ज

महिला की गला घोंटकर हत्या, पति के खिलाफ केस दर्ज

महिला की गला घोंटकर हत्या, पति के खिलाफ केस दर्ज

प्रयागराज, 24 मई  उत्तर प्रदेश के पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के बमरौली मोहल्ले में रविवार को विवाहिता की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप उसके पति पर लगा है। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने मृतका के मायके वालों से मिली तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस उपायुक्त नगर मनीष कुमार शांडिल्य ने बताया कि नगर के पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के बमरौली निवासी सबनम(35) पत्नी शाह आलम के मायके वालों ने रविवार को पुलिस को सूचना दी कि उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी गई है। हत्या का आरोप मृतका के पति पर लगाया। इस सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी और मृतका के मायके वालों की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आगे की कार्रवाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद की जाएगी।