वाराणसी : शॉर्ट सर्किट से कपड़े शोरूम में लगी आग

वाराणसी : शॉर्ट सर्किट से कपड़े शोरूम में लगी आग

वाराणसी : शॉर्ट सर्किट से कपड़े शोरूम में लगी आग

वाराणसी, 19 अक्टूबर । वाराणसी में भेलूपुर थाना क्षेत्र के भदैनी स्थित फैब इंडिया नामक एक कपड़े के शोरूम में रविवार काे शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। आग की लपटें देखकर लोगों ने तत्काल ही फायर सर्विस विभाग को सूचना दी। कुछ देर में दो फायर सर्विस वैन से पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग बुझाना शुरू किया। एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

मौके पर पहुंचे भेलूपुर थाना प्रभारी को दुकान मालिक राकेश गोयल ने बताया कि महिलाओं के कपड़े और साड़ियों की उनके शाेरूम में आग से कुछ भी नहीं बचा है। दुकान में आग से भारी नुकसान होने की संभावना है।

वाराणसी फायर सर्विस के अनुसार राकेश गोयल के द्वारा भदैनी क्षेत्र में फैब कपड़े का शाेरूम है, जिसमें रविवार को आग लगने की सूचना पर फायर सर्विस कर्मी दो गाड़ियों के साथ माैके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया गया। आग बुझाने के बाद शाेरूम के सारा कपड़ा जल गया है।