प्रस्ताव मिलते ही हमीरपुर का स्वामी ब्रम्हानंद महाविद्यालय बनेगा विश्वविद्यालयः मुख्यमंत्री

प्रस्ताव मिलते ही हमीरपुर का स्वामी ब्रम्हानंद महाविद्यालय बनेगा विश्वविद्यालयः मुख्यमंत्री

प्रस्ताव मिलते ही हमीरपुर का स्वामी ब्रम्हानंद महाविद्यालय बनेगा विश्वविद्यालयः मुख्यमंत्री

हमीरपुर 21 जून । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार काे हमीरपुर जिले में विश्वविद्यालय बनाने की मांग उठाए जाने पर कहा कि हमारी सरकार ने राठ के लिए बस स्टैंड स्वीकृत किया था। परिवहन विभाग इसे तेजी से आगे बढ़ाए। उन्हाेंने कहा कि शाहजहांपुर से प्रस्ताव मिला तो वहां स्वामी शुकदेवानंद राज्य विश्वविद्यालय का निर्माण हुआ। भदोही से भवन व प्रॉपर्टी के पास प्रस्ताव मिला तो इस सत्र से काशी नरेश विश्वविद्यालय का शुभारंभ हो गया, लेकिन स्वामी ब्रह्मानंद महाविद्यालय प्रबंध समिति का प्रस्ताव अभी तक नहीं आया। प्रस्ताव दीजिए, हम विश्वविद्यालय बनाएंगे। इसके लिए एक्ट बनाने पड़ते हैं, प्रक्रिया में समय लगता है। जितना समयबद्ध कार्य होगा, सरकार उतनी तेजी से इसे धरातल पर उतारेगी। विश्वविद्यालय बड़ा व विराट सोच के साथ होना चाहिए, जिसमें अन्य जनपदों के महाविद्यालय भी संबद्धता ले सकें। नौजवानों को आधुनिक/तकनीकी शिक्षा दे सकें और फ्यूचरिस्टिक टेक्नोलॉजी को लाकर डिफेंस मैन्युफेक्चिरंग कॉरिडोर के लिए नौजवानों की स्किलिंग सेंटर को बढ़ाएं। सीएम ने हमीरपुर में मेडिकल कॉलेज बनाने पर जोर दिया।

विधायक ने मुख्यमंत्री के सामने रखी मेडिकल कालेज, ट्रामा सेंटर की मांग मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसभा से पहले राठ विधायक मनीषा अनुरागी ने मुख्यमंत्री के सामने अपने भाषण में क्षेत्र की समस्याओं को लेकर मांग रखी। विधायक ने लोगों की गंभीर बीमारी के इलाज के लिए एक ट्रामा सेंटर की मांग रखी। जिससे लोगों को समुचित इलाज मिल रहे। कहा कि 2022 में आपने ब्रह्मानंद महाविद्यालय को विश्वविद्यालय बनाने का आश्वासन दिया था। जो अब तक पूरा नहीं हो सका। विधायक ने वर्षाे से लंबित पडी मौदहा पेयजल योजना का संचालन कराने की मांग की। विधायक ने मुस्करा कस्बे को नगर पंचायत का दर्जा देने और दीवान शत्रुघ्न सिंह के नाम से मेडिकल कॉलेज की स्थापना कराने की मांग की। जिससे राठ नगर की तस्वीर बदल सके।