डंपर की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत

डंपर की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत

डंपर की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत

प्रयागराज, 31 जनवरी । उत्तर प्रदेश में प्रयागराज जिले के औद्योगिक थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात डंपर की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस शवों को पोस्टमार्टम भेज दिया।

पुलिस उपायुक्त यमुना नगर विवेक चन्द्र यादव ने शनिवार को बताया कि कौंधियारा थाना क्षेत्र के बढ़गोहना खुर्द गांव निवासी दीपक पटेल (25) और इसी थाना क्षेत्र के नौवगंवा सलैया गांव निवासी इन्द्रनाथ (35) दोनों युवक मोटरसाइकिल से शुक्रवार रात प्रयागराज शहर जा रहे थे।

रास्ते में औद्योगिक थाना क्षेत्र के हाटमिक्टर प्लाट के पास डंपर की टक्कर लगने से मोटरसाइकिल सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने तत्काल दोनों युवकों को उपचार के लिए स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम भेजकर परिवार से तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज कार्रवाई शुरू कर दी है।