अंडे से लदे मिनी ट्रक में पकड़ी कई एक कराेड़ की शराब, दाे तस्कर गिरफ्तार
अंडे से लदे मिनी ट्रक में पकड़ी कई एक कराेड़ की शराब, दाे तस्कर गिरफ्तार
जौनपुर, 31 जनवरी । प्रयागराज की एसटीएफ और सिकरारा थाना पुलिस ने सयुंक्त कार्रवाई करते हुए शनिवार को अंडे से लदे एक मिनी ट्रक को पकड़ा। उसमें भारी मात्रा में अंग्रेजी की शराब बरामद हुई है। मौके से दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया गया।
सीओ सदर देवेश सिंह ने बताया कि सिकरारा थाना पुलिस को शनिवार सुबह सूचना मिली थी कि जौनपुर से मछलीशहर की ओर जा रही एक मिनी ट्रक में अंडों की आड़ में अवैध अंग्रेजी शराब ले जाई जा रही है। सूचना पर पुलिस और एसटीएफ टीम ने जौनपुर–प्रयागराज हाईवे पर सिकरारा क्षेत्र स्थित निर्माणाधीन आयुर्वेदिक अस्पताल के पास घेराबंदी कर मिनी ट्रक को रोक लिया। तलाशी के दौरान अंडों के बीच छिपाकर रखी गई 5220 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद हुई। मौके से दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया गया, जिनकी पहचान मुरादाबाद जिले के दीनदयाल नगर निवासी पंकज और वाराणसी का रहने वाला प्रिंस श्रीवास्तव है। पुछताछ में पता चला कि ये गाड़ी हरियाणा से चली थी और वाराणसी जा रही थी।
सीओ सदर ने बताया कि मिनी ट्रक से तलाशी के दौरान 435 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत एक करोड़ रुपये के आसपास है। पुलिस विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज करके कार्यवाही में जुटी हुई है।