इविवि के विधि विभाग में मूट कोर्ट सोसायटी के गठन काे प्रतियोगिता
इविवि के विधि विभाग में मूट कोर्ट सोसायटी के गठन काे प्रतियोगिता
प्रयागराज, 31 जनवरी, । इलाहाबाद विश्वविद्यालय के विधि संकाय विभाग द्वारा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मूट कोर्ट प्रतियोगिताओं में संकाय का प्रतिनिधित्व करने के लिए मूट कोर्ट सोसायटी का गठन करने के उद्देश्य से प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
शनिवार को विधि विभाग द्वारा संचालित पंचवर्षीय एकीकृत विधि पाठ्यक्रम, बी.ए.एल.एल.बी0 (ऑनर्स) ने अपने छात्रों के लिए अंतर-संकाय मूट कोर्ट प्रतियोगिता 2026 का आयोजन किया, जिसमें सौ से अधिक छात्रों ने प्रतियोगिता में भाग लिया और अपने शोध और वाकपटुता कौशल का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का मूल्यांकन विधि क्षेत्र के अनुभवी पेशेवरों द्वारा किया गया। सात मूट कोर्ट कक्षों का अनुकरण किया गया, जिनमें मूट कोर्ट की कार्यवाही सम्पन्न हुई।
विधि विभाग के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर अंशुमन मिश्रा ने कहा कि मूट कोर्ट को विधि शिक्षा में अध्ययन का एक अनिवार्य पहलू माना जाता है और यह छात्रों को भविष्य के वकीलों के रूप में अपने कौशल विकसित करने में सक्षम बनाता है।
इस दौरान इलाहाबाद विश्वविद्यालय के विधि संकाय के संकायाध्यक्ष प्रो. आदेश कुमार और विभागाध्यक्ष प्रो. अंशुमन मिश्रा ने न्याय विशेषज्ञों को सम्मानित किया। मूट कोर्ट सोसायटी की संयोजिका डॉ. सोनल शंकर ने कार्यक्रम का संचालन किया। इस अवसर पर प्रोफेसर अजय सिंह, डॉ. अभिषेक कुमार, डॉ. हरिबंश सिंह, डॉ. प्रिया विजय, डॉ. अनुराग दीपक वर्मा, अन्य संकाय सदस्य और बी.ए.एल.एल.बी. (ऑनर्स) के छात्र उपस्थित थे।