उत्तर प्रदेश में शनिवार-रविवार को लॉकडाउन

शनिवार और रविवार को उत्तर प्रदेश में लॉकडाउन रहेगा। ये लॉकडाउन शुक्रवार रात 8 बजे से लागू होगा और सोमवार सुबह 7 बजे तक जारी रहेगा। लॉकडाउन के दौरान आवश्यक सेवाओं को छूट रहेगी। अतिरिक्त मुख्य सचिव गृह विभाग अवनीश के अवस्थी ने कहा कि सभी जिलों में रात का कर्फ्यू लगाया जाएगा।