प्रयागराज में घर का ताला ताेड़कर गहने चुराने वाले दाे चाेर गिरफ्तार

प्रयागराज में घर का ताला ताेड़कर गहने चुराने वाले दाे चाेर गिरफ्तार

प्रयागराज में घर का ताला ताेड़कर गहने चुराने वाले दाे चाेर गिरफ्तार

प्रयागराज, 07 मार्च । उत्तर प्रदेश में प्रयागराज जिले के नैनी थाना क्षेत्र स्थित एक घर में ताला तोड़कर चोरी करने की घटना का पुलिस ने शनिवार को खुलासा करते हुए दो चाेराें को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से चोरी के जेवर और नकदी बरामद हुई है।

पुलिस उपायुक्त (यमुना नगर) विवेक चन्द्र यादव ने बताया कि नैनी थाना में पूरा फतेह माेहम्मद, अरैल निवासी गुलजार अहमद की पत्नी इरफाना बेगम ने 6 मार्च शुक्रवार काे चाेरी की तहरीर दी। उन्हाेंने बताया कि अज्ञात चाेराें ने उनके घर का ताला तोड़कर अलमारी में रखे सोने के हार, कान के झाले और कुछ नकदी चोरी कर ली। मामले की जांच के दौरान पुलिस टीम ने नए यमुना ब्रिज के अंडरपास के पास से दो चाेराें को गिरफ्तार कर लिया। इनकी पहचान मेजा थाना क्षेत्र के कोटहा गांव निवासी जाहिद अहमद और कौशाम्बी के बिदवा गांव निवासी अमरीश मिश्रा के रूप में हुई। दोनों वर्तमान में पूरा फतेह मोहम्मद, नैनी में रह रहे थे।

पुलिस ने इनके कब्जे से एक गले का हार, एक जोड़ी कान का झुमका (पीली धातु) और चोरी के 1,800 रुपये नकद बरामद किए हैं। पूछताछ में चाेराें ने स्वीकारा कि उन्होंने इरफाना बेगम के घर चोरी की थी। चोरी का सामान बेचने के लिए शहर जाने की फिराक में थे, तभी पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। पुलिस ने दोनों चाेराें के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया।