दो हेरोइन तस्कर गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

दो हेरोइन तस्कर गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

दो हेरोइन तस्कर गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

मीरजापुर, 29 जनवरी । राजगढ़ थाना क्षेत्र में पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो हेरोइन तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। दोनों आरोपित बाइक से नशीला पदार्थ लेकर जा रहे थे, जिन्हें ददरा पहाड़ी गांव के पास घेराबंदी कर पकड़ा गया।

थाना प्रभारी निरीक्षक वेद प्रकाश पांडेय ने गुरुवार काे बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि मड़िहान की ओर से दो युवक बाइक से नशीला पदार्थ लेकर राजगढ़ की तरफ आ रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने ददरा पहाड़ी गांव के पास घेराबंदी की और संदिग्ध बाइक सवारों को रोककर तलाशी ली।

पूछताछ में आरोपितों की पहचान अंकित कोल निवासी खुड़िया, थाना करमा, जनपद सोनभद्र और उसके साथी अभय पटेल निवासी सरंगा, थाना करमा, जनपद सोनभद्र के रूप में हुई। तलाशी के दौरान दोनों के पास से कुल 13 ग्राम नशीला पदार्थ हेरोइन बरामद किया गया।

पुलिस पूछताछ में दोनों आरोपितों ने स्वीकार किया कि वे मीरजापुर से हेरोइन लाकर करमा थाना क्षेत्र में बेचने जा रहे थे। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत विधिक कार्रवाई करते हुए दोनों तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।