स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में कोई समझौता नहीं : डिप्टी सीएम बृजेश पाठक

स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में कोई समझौता नहीं : डिप्टी सीएम बृजेश पाठक

स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में कोई समझौता नहीं : डिप्टी सीएम बृजेश पाठक

अयोध्या, 9 अक्टूबर उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक ने जिला चिकित्सालय अयोध्या का गुरुवार को औचक निरीक्षण कर अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया। इस दौरान उन्होंने वार्डों का भ्रमण कर भर्ती मरीजों से संवाद किया और दवाओं की उपलब्धता एवं इलाज की स्थिति की जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के उपरांत पत्रकारों से बातचीत में डिप्टी सीएम ने कहा कि प्रदेशभर में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करने हेतु वह समय-समय पर अस्पतालों का निरीक्षण करते हैं। उन्होंने बताया कि अयोध्या का मेडिकल कॉलेज एवं जिला अस्पताल संतोषजनक रूप से कार्य कर रहे हैं। मरीजों को आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं और जो भी समस्याएं सामने आती हैं, उन्हें त्वरित रूप से दूर किया जा रहा है।उपमुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि लापरवाह स्वास्थ्यकर्मियों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने बताया कि कई ऐसे डॉक्टरों की पहचान की गई है जो अनुपस्थित रहते हुए भी वेतन ले रहे थे। ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई है और नई नियुक्तियों की प्रक्रिया भी प्रारंभ की गई है।निरीक्षण के बाद श्री पाठक ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की और स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने के लिए आवश्यक निर्देश दिए।

अपने अयोध्या प्रवास के दौरान डिप्टी सीएम ने भारतीय जनता युवा मोर्चा के पदाधिकारी हर्षवर्धन सिंह की माता के निधन पर उनके आवास पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की।इससे पूर्व उनका हेलीकॉप्टर पुलिस लाइन में उतरा, जहां अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया।