उप्र की राजधानी स​मेत 50 से अधिक जिलों में बारिश की संभावना

उप्र की राजधानी स​मेत 50 से अधिक जिलों में बारिश की संभावना

उप्र की राजधानी स​मेत 50 से अधिक जिलों में बारिश की संभावना

प्रयागराज, 06 सितंबर  उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ सहित 50 जिलों में आगामी बारह घंटे के दौरान 30 से 40 किलोमीटर की गति से चलने वाली हवाओं के साथ अचानक मेघ गर्जना के साथ बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने प्रदेश के सीतापुर, गोंडा, श्रावस्ती और लखीपुर खीरी में भारी बारिश की संभावना जताई है। कुछ स्थानों पर आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका है। प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में शनिवार को आसमान में बादल छाए रहे। बादलों की आवाजाही के बीच सूरज भी लुका छिपी का खेल खेलता रहा।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग एवं उप्र मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट के मुताबिक प्रदेश के सोनभद्र, मीरजापुर, जौनपुर, चंदौली, प्रयागराज, संत रविदास नगर, वाराणसी, गाजीपुर, बलिया, अमेठी, इटाह, कासगंज,आजमगढ़, मऊ, सुलतानपुर, अम्बेडकर नगर, देवरिया, अयोध्या, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, लखनऊ, बाराबंकी, हरदोई, फरूखाबाद, सीतापुर, बहराइच, गोंडा, महाराजगंज, शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी, बरेली, पीलीभीत, रामपुर, अलीगढ़, बदायूं, गौतमबुद्ध नगर, बुलन्दशहर, संभल, हापुड़, अमरोहा, गाजियाबाद, मुरादाबाद, मेरठ, बागपत, बिजनौर, शामली, सहारनपुर, सहित अन्य जिलों में मेघ गर्जना और अचानक तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है। कुछ स्थानों पर आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका है।

---------------