एलएलबी छात्र का शव कमरे में फांसी के फंदे से लटका मिला
एलएलबी छात्र का शव कमरे में फांसी के फंदे से लटका मिला
प्रयागराज, 01 फ़रवरी । कर्नलगंज थाना क्षेत्र स्थित एक अपार्टमेंट के कमरे में रविवार को एक युवक का शव मिला। वह एलएलबी की पढ़ाई कर रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी।
पुलिस उपायुक्त (नगर) मनीष कुमार शांडिल्य ने बताया कि मैंगोलिया अपार्टमेंट निवासी डाक्टर अजय कुमार शुक्ला का बेटा स्पर्श शुक्ला (22) एलएलबी का छात्र था। रविवार सुबह उसका शव घर के अन्दर कमरे में फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की। इस संबंध में परिवार के लोग अभी यह नहीं बता पा रहे हैं कि उसने ऐसा कदम क्यों उठाया है।
पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, फिर भी मृत्यु का स्पष्ट कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।