मतदान जागरूकता को लेकर सीएसजेएमयू में विशेष कार्यक्रम
मतदान जागरूकता को लेकर सीएसजेएमयू में विशेष कार्यक्रम
कानपुर, 24 जनवरी । छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) के स्कूल ऑफ हेल्थ साइंसेस में शनिवार को मतदान जागरूकता को लेकर छात्र-छात्राओं एवं उपस्थितजनों को मतदाता शपथ भी दिलाई गई।
कार्यक्रम के अंतर्गत उत्तर प्रदेश की समृद्ध शैक्षणिक विरासत विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता, रंगोली प्रतियोगिता एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न पाठ्यक्रमों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को संस्थान की ओर से प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से हुई, जिसमें उत्तर प्रदेश के लोकनृत्य और लोकगीतों की आकर्षक प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम का संचालन सहायक निदेशक धीरज कुमार ने किया। संस्थान के निदेशक डॉ. मुनीश रस्तोगी एवं एसोसिएट डीन प्रशासन डॉ. दिग्विजय शर्मा ने कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।
इस अवसर पर नेहा शुक्ला, डॉ. आदर्श कुमार श्रीवास्तव, आमिना जैदी, उमेश कुमार मौर्य, डॉ. अल्का कटियार, विश्वदीप मिश्रा, संतोष कुमार यादव, दयाशंकर रस्तोगी, डॉ. मोहित कुमार सहित अन्य शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसका आयोजन कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक के मार्गदर्शन में किया गया।