विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान से विपक्ष की नींद हराम : भाजपा
विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान से विपक्ष की नींद हराम : भाजपा
प्रयागराज, 09 नवंबर । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता के निर्देश पर महानगर के सभी सेक्टरों में रविवार को एसआईआर कार्यशाला के आयोजन की शुरुआत की गई। जिसके निमित्त भारतीय जनता पार्टी मुट्ठीगंज मंडल सेक्टर की कार्यशाला शहरारा बाग दुर्गा मंदिर के प्रांगण में सेक्टर कार्यशाला का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर पुष्पार्जन कर किया गया।
कार्यशाला में मुख्य वक्ता भाजपा प्रवक्ता राजेश केसरवानी ने कहा कि सपा, बसपा, तृणमूल कांग्रेस अन्य विरोधी दलों की नींद विशेष गहन पुनरीक्षण से हराम हो गई है। क्योंकि उन्हें लगने लगा कि हमारे द्वारा बनाए गए फर्जी वोटरों का नाम कटेगा।
मुख्य वक्ता ने विशेष गहन पुननिरीक्षण पर कार्यकर्ताओं को जानकारी देते हुए कहा कि इस देश के अंदर चुनाव आयोग द्वारा मतदाता सूची में फर्जी वोटरों को समाप्त करने का क्रांतिकारी कदम उठाया, जो लोकतंत्र को और मजबूत करेगा। भाजपा के कार्यकर्ता इस अभियान को सफल बनाने के लिए पूरी तरह से जुट जाएं। उन्होंने आगे कहा कि फर्जी और बोगस वोटों की वजह से लोकतंत्र पर बहुत बड़ा असर पड़ रहा है। जिसके कारण नए और वास्तविक मतदाता का नाम वोटर सूची में नहीं आ पाता था। लेकिन सपा, बसपा, तृणमूल कांग्रेस अन्य विरोधी दलों की नींद विशेष गहन पुनरीक्षण से हराम हो गई है। क्योंकि उन्हें लगने लगा कि हमारे द्वारा बनाए गए फर्जी वोटरों का नाम कटेगा। इसलिए बार-बार उसका विरोध कर रहे हैं।
भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता बूथ अध्यक्ष और बीएलए 2 अपने बूथ को ही अपनी कर्मभूमि समझें और और एक नए ईमानदार लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत बनाते हुए अपने बूथ और भारत को सशक्त बनाएं। मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने बताया कि यह अभियान महानगर के सभी 261 सेक्टरों में चलाया जाएगा।
कार्यशाला की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष परमानंद वर्मा ने संचालन मंडल महामंत्री सुधांशु त्रिपाठी ने किया। इस अवसर पर ओम प्रकाश मिश्रा, मनोज गुप्ता, संजय केसरवानी, अनिल कुमार गुप्ता, राम प्रकाश जायसवाल, संजय कुमार श्रीवास्तव, सुधीर प्रकाश, हिमांशु गौड, अनिल सक्सेना, शानू दुबे एवं सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।