तस्कर 24 लाख की अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार

तस्कर 24 लाख की अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार

तस्कर 24 लाख की अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार

बहराइच, 08 मई। इंडो-नेपाल की अंतरराष्ट्रीय सीमा पर एसएसबी और रुपईडीहा पुलिस के संयुक्त दल ने शुक्रवार काे करीब 24 लाख रुपये कीमत की अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर काे गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार तस्कर की पहचान शरीफ उर्फ मुन्नू के रूप में हुई है। वह नवाबगंज थाना के कबड़ियनपुरवा का रहने वाला है। आरोपित शरीफ निबिया तालाब रोड से मोटरसाइकिल से नेपाल की तरफ जा रहा था कि एसएसबी और रुपईडीहा पुलिस ने चेकिंग के दाैरान उसे पकड़ लिया। जामा तलाशी के दौरान उसके पास से काली पॉलीथिन में छिपाकर रखी 24 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 24 लाख रुपये है। दल ने तस्कर के पास से एक मोटरसाइकिल और एंड्रायड मोबाइल फोन जब्त कर लिया।

थानाध्यक्ष रुपईडीहा रमेश रावत ने बताया कि तस्कर पर एनडीपीएस सहित अन्य गम्भीर धाराओं में पूर्व में भी मुकदमा दर्ज है। उसके खिलाफ एनडीपीएस के तहत मुकदमा दर्जकर जेल भेज दिया है।