नारकोटिक्स टास्क फोर्स के हत्थे चढ़ा स्मैक तस्कर
नारकोटिक्स टास्क फोर्स के हत्थे चढ़ा स्मैक तस्कर
प्रयागराज, 19 फ़रवरी । उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित नैनी थाना क्षेत्र के चकबबुरा अलीमाबाद तालाब के पास से गुरुवार को नारकोटिक्स टास्क फोर्स एवं नैनी थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने एक आरोपित को स्मैक की तस्करी मामले में गिरफ्तार किया है। टीम ने उसके कब्जे से 65 पुड़िया स्मैक एवं अन्य सामान बरामद किया है। यह जानकारी पुलिस उपायुक्त यमुनानगर विवेक चन्द्र यादव ने दी।
डीसीपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित नैनी क्षेत्र के शाहजी का पूरा गांव निवासी दीपक भारतीया पुत्र बसंत लाल है। उसके पास बरामद स्मैक का कुल वजन 45.32 ग्राम है। इसके साथ ही उसके कब्जे से 520 रुपये नकद व घटना में प्रयुक्त एक मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है। गिरफ्तार आरोपित के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेजा गया है।