भाजपा राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश के उपमुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत
भाजपा राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश के उपमुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत
वाराणसी, 19 फरवरी । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ, राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री , प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक गुरुवार को वाराणसी पहुंचे। बाबतपुर एयरपोर्ट पर विधान परिषद सदस्य एवं पार्टी के स्थानीय जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सभी नेताओं की अगवानी की।
कार्यकर्ताओं से कुछ देर बातचीत के सभी विशिष्ट नेता पार्टी के कार्यक्रम में भाग लेने के लिए शहर के लिए रवाना हो गए। इसके अलावा बाबतपुर एयरपोर्ट और सर्किट हाऊस में पार्टी के नेताओं ने केन्द्रीय राज्यमंत्री व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी व पूर्व केन्द्रीय मंत्री साध्वी निरंजन का गर्मजोशी से स्वागत किया। इसमें पार्टी के पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव, शैलेश पांडेय, डॉ जेपी दुबे, पवन सिंह, सुधीर वर्मा उर्फ राजू , राम प्रकाश सिंह वीरू, विजेंद्र सिंह आदि शामिल रहे।