बाराबंकी में मुख्तार अंसारी के शूटर रहे शोएब की गोली मारकर हत्या
बाराबंकी में मुख्तार अंसारी के शूटर रहे शोएब की गोली मारकर हत्या
बाराबंकी, 13 फ़रवरी । उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में नगर कोतवाली क्षेत्र में सरेराह मुख्तार अंसारी गैंग के लिए काम कर चुका शोएब उर्फ बॉबी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच शुरू कर दी।
पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि आज दोपहर को सूचना मिली कि असैनी मोड़ के पास एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस पहुंची और फॉरेंसिंक टीम ने घटनास्थल की जांच कर साक्ष्य को जुटाते हुए शव को पोस्टमार्टम भेजा।
एसपी ने बताया कि मृतक की पहचान शोएब किदवई उर्फ बॉबी के रूप में हुई है। उसके खिलाफ पांच मुकदमें दर्ज है और वह कोतवाली हिस्ट्रीशीटर भी रहा है। आज दोपहर को वह अपनी कार (यूपी 32 पीएफ 4610) से जा रहा था। लखनऊ-बाराबंकी हाईवे पर असेनी मोड़ के पास सर्विस लेन पर उतरते समय बाइक सवार बदमाशों ने उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दिया। गोली लगने से बदमाश घायल हुआ है, जिसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने शोएब को मृत घोषित कर दिया गया।
एसपी ने बताया कि मामले को गंभीरता से लेकर जांच की जा रही है, जल्द ही खुलासा किया जाएगा। आसपास के सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं।-