दाे आईपीएस अधिकारियों का तबादला

दाे आईपीएस अधिकारियों का तबादला

दाे आईपीएस अधिकारियों का तबादला

लखनऊ, 13 फरवरी । उत्तर प्रदेश सरकार ने दो आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। पुलिस मुख्यालय से जारी किए गये पत्र के आधार पर शासन ने शुक्रवार को दो आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इनमें अपर पुलिस महानिदेशक नीलाब्जा चौधरी को सीआईडी से अपर पुलिस महानिदेशक भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड बनाया है। आशुतोष कुमार को अपर पुलिस महानिदेशक पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड से हटाकर अपर पुलिस महानिदेशक, सीआईडी बनाया गया है।