सड़क हादसे में स्कूटी सवार युवक की मौत

सड़क हादसे में स्कूटी सवार युवक की मौत

सड़क हादसे में स्कूटी सवार युवक की मौत

प्रयागराज, 11 अप्रैल । उत्तर प्रदेश में प्रयागराज जिले के कर्नलगंज थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात स्कूटी सवार एक युवक सड़क हादसे में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने शव कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की। पुलिस कहना है कि एक कुत्ते के दौड़ाने से स्कूटी अनियंत्रित होकर गिरी और हादसे में स्कूटी सवार युवक की जान चली गई।

पुलिस उपायुक्त (नगर) मनीष कुमार शांडिल्य ने बताया कि हादसे में प्रयागराज के कैन्ट थाना क्षेत्र स्थित उचवागढ़ी राजापुर निवासी आकाश जैसवार (26) की मौत हुई है। परिवार से तहरीर लेकर विधिक कार्रवाई की गई और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के संबंध में जानकारी देते हुए परिवार के लोगों ने बताया कि

आकाश अपना खर्च चलाने के लिए लाइट हाउस और कैटरिंग का ठेकेदारी करते थे। वह शुक्रवार रात करीब साढ़े 11 बजे कर्नलगंज क्षेत्र से घर के लिए वापस आ रहा थे, तभी रास्ते में “मां की रसोई” के सामने एक कुत्ते ने आकाश को दौड़ा लिया। इससे उसकी स्कूटी अनियंत्रित होकर गिर गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गये। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

आकाश के पिता प्रकाश चंद्र पिछले तीन वर्षों से पैरालाइज से पीड़ित हैं। मां निशा देवी और छोटा भाई विकास जैसवार का रो-रोकर हाल बेहाल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी।-