समाजवादी पार्टी ने लखनऊ की महापौर के बयान की निंदा, किया विरोध प्रदर्शन

समाजवादी पार्टी ने लखनऊ की महापौर के बयान की निंदा, किया विरोध प्रदर्शन

समाजवादी पार्टी ने लखनऊ की महापौर के बयान की निंदा, किया विरोध प्रदर्शन

लखनऊ, 22 अप्रैल। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की माँ पर लखनऊ की महापौर एवं भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) नेत्री सुषमा खर्कवाल की टिप्पणी का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। सपा नेताओं और कार्यकर्ता इस टिप्पणी को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी कड़ी में बुधवार को एक सपा नेता और कार्यकर्ता भाजपा की महापौर के आवास पहुंचे और नारेबाजी की।

लखनऊ मेयर सुषमा खर्कवाल ने एक दिन पूर्व सोमवार को अखिलेश यादव की मां पर बयान दिया था। इसके विरोध में आज मेरठ निवासी पार्टी नेता गौरव चौधरी ने मेयर के कैसरबाग क्षेत्र स्थित सरकारी आवास पर जाकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान सपा नेता ने नारेबाजी करते हुए भाजपा महापौर के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने कहा महापौर को अपने बयान पर माफी मांगने की बात कही।

भाजपा महापौर का बयान निंदनीय

समाजवादी पार्टी (सपा)के प्रदेश सचिव विजय सिंह यादव ने लखनऊ की महापौर सुषमा खर्कवाल के बयान की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की मां अत्यंत सभ्रांत महिला थीं और समाज सेवा में उनका योगदान उल्लेखनीय रहा है। ऐसे में महापौर द्वारा अमर्यादित भाषा का प्रयोग करना बेहद दुखद है।

विजय सिंह यादव ने सवाल उठाया कि लखनऊ की महापौर होने के नाते क्या उन्हें इस तरह की भाषा शोभा देती है। समाजवादी पार्टी इस बयान की घोर निंदा करती है और इसे लोकतांत्रिक मर्यादाओं के खिलाफ बताया।

उल्लेखनीय की लखनऊ की महापौर सुषमा खर्कवाल ने मंगलवार को एक कार्यक्रम के दौरान महिला आरक्षण बिल के सदन में पास न होने पर बोल रहीं थी। उन्होंने इस दौरान सपा और कांग्रेस पार्टी पर महिला विरोधी बताते हुए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की मां को लेकर टिप्पणी की थी। इस ममले में अखिलेश यादव ने ट्वीट कर बीजेपी महापौर को राजनीति के लिए किसी की मां पर टिप्पणी न किए जाने की नसीहत दी थी।