मुलायम सिंह यादव को राजा भईया ने दी जन्मदिन की बधाई
मुलायम सिंह यादव को राजा भईया ने दी जन्मदिन की बधाई

लखनऊ, 25 नवम्बर। प्रतापगढ़ के कुंडा से विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भईया ने सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव से उनके आवास पर भेंट की। राजा भईया ने मुलायम सिंह यादव को जन्मदिन की बधाई दी।
राजा भईया के मुलायम सिंह यादव से मुलाकात के बाद उनकी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई। राजनीतिक गलियारे में फोटो देखने वाले एक नये गठबंधन के कयास लगा रहे हैं। राजा भईया की पार्टी जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) और समाजवादी पार्टी के गठबंधन को लेकर बयानबाजी भी शुरू हो गयी।
कुंडा से विधायक और जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) के अध्यक्ष राजा भईया ने मीडिया के सामने कहा कि वह नेताजी के जन्मदिन के अवसर पर उन्हें बधाई देने आये हैं। उनसे मिल कर जन्मदिन की बधाई दी है। इसके अलावा कोई और चर्चा की बात सही नहीं है।