फसल सर्वेक्षण के विरोध में पंचायत सहायकों का कलेक्ट्रेट पर विरोध प्रदर्शन

फसल सर्वेक्षण के विरोध में पंचायत सहायकों का कलेक्ट्रेट पर विरोध प्रदर्शन

फसल सर्वेक्षण के विरोध में पंचायत सहायकों का कलेक्ट्रेट पर विरोध प्रदर्शन

बिजनौर, 19 अगस्त । फसल सर्वे करने की जिम्मेदारी मिलने के विरोध में उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में पंचायत सहायकों ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट और विकास भवन पहुंच कर विरोध प्रदर्शन किया। जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।

लेखपालों द्वारा फसल सर्वे तथा खसरा, खतौनी तैयार किए जाने से मना कर दिये जाने के बाद उक्त जिम्मेदारी पंचायत सहायकों दी गयी है। पंचायत सहायकों ने जिलाधिकारी को सौंपे ज्ञापन में वरेन्दर बनाम स्टेट ऑफ यूपी इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश को उद्धृत करते हुए कहा है कि इसमें हाईकोर्ट ने लेखपालों को फसल सर्वे व खसरा तैयार करने का स्पष्ट आदेश दिया था। लेखपालों के मना करने पर पंचायत सहायकों से यह कार्य कराने के आदेश दिए गए हैं, जो न्यायसंगत नहीं है। पंचायत सहायकों का कहना है कि लेखपाल इस कार्य के लिए प्रशिक्षित हैं। हम न ताे प्रशिक्षित हैं और न ही सरकारी कर्मचारी की श्रेणी में आते हैं। ये सर्वेक्षण कार्य राजस्व विभाग के अंतर्गत आता है, इस समय सर्वेक्षण कार्य में पंचायत सहायकों की ड्यूटी लगाया जाना कतई उचित नहीं है | इस मौके पर स्वाति, काजल, नेहा रानी, अंजलि, दीपांश, मानसी, हिमांशी, सोहित, सिद्धार्थ, हर्षपाल, कौशल आदि बड़ी संख्या में पंचायत सहायक मौजूद रहे।