एक जनवरी को दोपहर में आधा घंटा ही बंद रहेगा राम मंदिर, लगातार होंगे दर्शन 

एक जनवरी को दोपहर में आधा घंटा ही बंद रहेगा राम मंदिर, लगातार होंगे दर्शन 

एक जनवरी को दोपहर में आधा घंटा ही बंद रहेगा राम मंदिर, लगातार होंगे दर्शन 

- निर्माण चेयरमैन ने निर्माण का निरीक्षण कर की बैठक

- राम मंदिर पहुंच रही है एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं की भीड़ अयोध्या, 28 दिसंबर (हि.स.)। कैलेण्डर वर्ष के आखिरी दिनों में राम नगरी में श्रीराम मंदिर दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की चहल-पहल अधिक है। प्रतिदिन एक लाख से अधिक राम भक्त राम लला का दर्शन कर रहे हैं। आंग्ल वर्ष के पहले दिन 1 जनवरी को मन्दिर में दोपहर में पट बन्द रहने का समय आधा घंटा ही रहेगा। अभी तक दोपहर साढ़े बारह से डेढ़ बजे तक पट बंद रहता है। 1 जनवरी के एक बजे से ही पुनः दर्शन प्रारम्भ हो जाएगा। जो रात्री 9बजे तक निरन्तर चलता रहेगा।श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर निर्माण समिति के चेयरमैन नृपेन्द्र मिश्र ने आज शनिवार को अपने प्रवास के दूसरे दिन भीनिरन्तर चल रहे निर्माण कार्य का बारीकी से निरीक्षण किया। उसके उपरांत उन्होंने निर्माण एजेंसियों एलएंडटी,टाटा कंसल्टिंग इंजीनियर्स और श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर विमर्श किया और मंदिर निर्माण, दर्शन व्यवस्था के। लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के ट्रस्टी डॉ अनिल मिश्र ने बताया कि पहली जनवरी को अधिकांश लोग कैलेंडर वर्ष की शुरुआत शुभता से करना चाहते हैं । ऐसे में प्रभु दर्शन के लिए अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने की आशा है। इसी कारण दोपहर में पट बन्द रखने का समय घटाया गया है। पहली जनवरी को दोपहर डेढ़ बजे की अपेक्षा एक बजे दर्शन शुरू हो जाएगा।