बीए के छात्र ने फांसी लगाकर दी जान मानसिक रूप से परेशान

बीए के छात्र ने फांसी लगाकर दी जानमानसिक रूप से परेशान

बीए के छात्र ने फांसी लगाकर दी जान  मानसिक रूप से परेशान

हमीरपुर, 14 अक्टूबर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले कें मौदहा कोतवाली क्षेत्र के मराठीपुरा स्थित बड़ी देवी मंदिर के पास एक बीए छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मंगलवार को शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मृतक की पहचान 21 वर्षीय अंकित उर्फ हरिओम पुत्र राजेश कुमार के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, अंकित पिछले कुछ समय से अवसादग्रस्त था। उसका इलाज कानपुर के रीजेंसी अस्पताल और लखनऊ के एम्स में भी चल रहा था। घटना की जानकारी तब हुई जब परिजनों ने अंकित को कमरे में फंदे पर लटका देखा। आनन-फानन में उसे कस्बे के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के चाचा मिलन के मुताबिक, अंकित पढ़ाई में बेहद प्रतिभाशाली था। हाईस्कूल में उसने कॉलेज टॉप किया था वर्तमान में वह राजकीय महाविद्यालय मौदहा से बीए अंतिम वर्ष का छात्र था। अंकित का सपना दिल्ली से बीटेक करने का था। वह दो भाइयों में बड़ा था। पुलिस ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। कोतवाली प्रभारी उमेश सिंह ने बताया कि बीए के छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया गया है। कारणों की जांच कराई जा रही है।