न्याय न मिलने का आरोप लगा हाई वोल्टेज टॉवर पर चढ़ा व्यक्ति

न्याय न मिलने का आरोप लगा हाई वोल्टेज टॉवर पर चढ़ा व्यक्ति

न्याय न मिलने का आरोप लगा हाई वोल्टेज टॉवर पर चढ़ा व्यक्ति

बहराइच, 09 मई। उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में शनिवार को रिसिया थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत शेखापुर में एक व्यक्ति हाई वोल्टेज टॉवर पर चढ़ गया। टॉवर पर चढ़े व्यक्ति ने आत्महत्या की कोशिश भी की। आनन-फानन में वहां ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना रिसिया पुलिस को दी है। सूचना मिलते ही स्टेशन ऑफिसर रिसिया करुणाकर पाण्डेय अतिरिक्त पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँचे।

पुलिस ने करीब तीन घण्टे से अधिक समय तक व्यक्ति को समझाने का प्रयास किया तब जाकर किसी तरह उसे टॉवर से नीचे उतारा जा सका। नीचे उतरने के बाद मोटू नामक व्यक्ति ने बताया कि न्याय न मिलने के कारण उसने यह कदम उठाया। पीड़ित के अनुसार गांव के दबंगों ने उसकी मां के साथ मारपीट की थी,जिसके कारण वह बीमार हुई और उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। मोटू ने बताया कि पुलिस ने उसकी मां के शव का न तो पंचनामा भरा न ही पोस्टमार्टम कराया। इतना ही नहीं पुलिस ने मामले में कोई मुकदमा भी पंजीकृत नहीं किया। इसी कारण उसने टॉवर पर चढ़कर आत्महत्या की कोशिश की थी। हालांकि थानाध्यक्ष करुणाकर पाण्डेय का कहना है कि पीड़ित की पूरी बात सुन लिया गया है। मामले में दोषियों के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।