क्रीड़ा भारती : खेल महाकुंभ में भाग लेने खिलाड़ी जोधपुर से रवाना

क्रीड़ा भारती : खेल महाकुंभ में भाग लेने खिलाड़ी जोधपुर से रवाना

क्रीड़ा भारती : खेल महाकुंभ में भाग लेने खिलाड़ी जोधपुर से रवाना

जोधपुर, 7 फरवरी (हि.स.)। प्रयागराज में आयोजित होने वाले क्रीड़ा भारती खेल महाकुंभ- संवाद संगम 2025 में भाग लेने के लिए क्रीड़ा भारती जोधपुर के पदाधिकारी, सदस्य व खिलाड़ी शुक्रवार को रवाना हुए।

महानगर कार्याध्यक्ष वरुण धनाडिया ने बताया कि रातानाडा गणेश मंदिर महंत महेश अबोटी द्वारा विधिवत पूजा कर सभी पदाधिकारी, सदस्य व खिलाडिय़ों को यात्रा की शुभकामनाएं दी गई। खेल महाकुंभ प्रयागराज में 8, 9 व 10 फरवरी में भाग लेने के लिए सभी रवाना हुए।

प्रांत सचिव ओमप्रकाश पुरोहित ने बताया कि जोधपुर से आर्चरी खेल प्रतियोगिता में बलवीर सिंह, रामदीन राष्ट्रीय पैरा आर्चरी के खिलाड़ी, घनश्याम सीनियर स्टेट खिलाड़ी भाग लेंगे। जोधपुर से खेल महाकुंभ में भाग लेने वाले खेलों के भविष्य पर विचारों के संवाद में भी भाग लेंगे और भारतीय पारंपरिक खेलों का प्रदर्शन भी करेंगे। महानगर कार्याध्यक्ष वरुण धनाडिया ने बताया कि भारतीय पारंपरिक खेलों रस्साकस्सी, कबड्डी, सोलह काकरी, गुल्ली डंडा व अन्य खेलों के प्रदर्शन में राजस्थानी वेशभूषा में भाग लेंगे। खेल महाकुंभ में प्रांत अध्यक्ष पृथ्वीराज सिंह जोधा, वीना चौहान, विनोद चौहान, विनोद मिर्धा, भवानी सिंह, अनिल मेहता व अन्य भाग लेंगे।