सामाजिक समरसता एवं सौहार्द का प्रतीक है होली : अभिषेक ठाकुर

सामाजिक समरसता एवं सौहार्द का प्रतीक है होली : अभिषेक ठाकुर

सामाजिक समरसता एवं सौहार्द का प्रतीक है होली : अभिषेक ठाकुर

प्रयागराज, 27 फ़रवरी । होली का पर बुराई पर अच्छाई की विजय और सामाजिक समरसता एवं सौहार्द का प्रतीक है। यह बातें शुक्रवार को रंगभरी एकादशी के मौके आयोजित होली मिलन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए होली कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष अभिषेक ठाकुर ने कही। उन्होंने कहा कि विभिन्न रंगों से सराबोर होली पर्व समरसता के प्रतीक एवं सद्भाव, प्रेम के प्रतीक है।

हर्षवर्धन नगर जागरूक समिति के द्वारा हर्षवर्धन नगर मीरापुर में रंग भरी एकादशी होली मिलन और होलिका दहन कमेटियों के साथ समन्वय बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर रंग गुलाल के साथ खेली गई। इस अवसर पर भाजपा प्रवक्ता राजेश केसरवानी और समिति की महिला अध्यक्ष रचना वर्मा ने कहा कि हम सभी को होली की पवित्रता बनाए रखने के लिए मर्यादा रह कर प्राकृतिक रंगों के साथ होली मनाना है।

संचालन अमिता शुक्ला, पूनम चौरसिया, मनीषा खरें, शोभा गुप्ता, विवेक पुरवार,हरीश त्रिपाठी , गुलाब वर्मा,कंचन मौर्या, दिनेश कनौजिया अभिलाष केसरवानी, अन्नू, एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारु उपस्थित रहे।