गुरुग्राम: गोमांस बेचकर देश की ग्रोथ होती है तो हमें ऐसी ग्रोथ नहीं चाहिए: कौशिक जी महाराजv

-गुरुग्राम में शुरू हुई 11 दिवसीय श्री शिव महापुराण कथा एवं गोमहोत्सव

गुरुग्राम: गोमांस बेचकर देश की ग्रोथ होती है तो हमें ऐसी ग्रोथ नहीं चाहिए: कौशिक जी महाराजv

गुरुग्राम, 12 फरवरी । देश की ग्रोथ अगर गोमांस बेचकर होती है तो हमें ऐसी ग्रोथ नहीं चाहिए। गाय के मांस की बिक्री से विकास होता हो तो हमें ऐसा विकास नहीं चाहिए। हमारी गोमाता कटने के लिए नहीं है, पूजा के लिए है। उन्होंने कहा कि महादेव जी ने भी नंदी को अपनी सवारी इसलिए चुना था कि गोवंश का सम्मान हो। उनका संरक्षण हो। हमारे भारत को गोमाता से भी जाना जाता है। यह बात गौतीर्थ तुलसी तपोवन गौशाला वृंदावन के संचालक एवं विश्व प्रसिद्ध कथावाचक पुराण मनीषी परम पूज्य श्री कौशिक जी महाराज ने गुरुवार को यहां पत्रकार वार्ता में कही।

यहां सोहना अड्डा के निकट ओल्ड जेल कॉम्पलेक्स में श्री शिवमहापुराण कथा एवं गोमहोत्सव की शुरुआत पर श्री कौशिक जी महाराज ने कहा कि देश में जो भी गोशालाएं गोवंश को सडक़ों पर छोड़ती हैं, उनको तत्काल प्रभाव से बंद किया जाना चाहिए। जिन गोशालाओं की गोवंश को बचाने की जिम्मेदारी है और वे ऐसा कृत्य करेंगी तो हमारी सनातन संस्कृति के लिए यह सही नहीं है। उन्होंने कहा कि सडक़ों पर गोवंश का खून बंद होना चाहिए। जिस दिन गोवंश का खूब बहना बंद हो जाएगा देश में सब सही हो जाएगा। उन्होंने कहा कि उनके इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य यही है कि सडक़ों पर नंदी, गाय का वध होने की बजाय उनका संरक्षण होना चाहिए।

पूज्य श्री कौशिक जी महाराज ने कहा कि गोवंश को बचाना जरूरी है। इसी के लिए यह आयोजन भी हो रहा है। यह जनकल्याण का कार्य है। गोवंश के हित में है। गोहत्या को लेकर महाराज जी ने कहा कि गोहत्या पूरी तरह से बंद होनी चाहिए। इसके लिए देश में सख्त कानून बने। प्रयागराज में बीते दिनों शाही स्नान के समय शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद जी के अपमान पर श्री कौशिक जी महाराज ने कहा कि यह घटना हमारी सनातन संस्कृति के लिए बिल्कुल भी सही नहीं है। पुलिस ने उनके साथ सही नहीं किया और स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को भी मुख्यमंत्री को औरंगजेब जैसे शब्द से संबोधन नहीं करना चाहिए था। देश में एक नए कानून का जिक्र करते हुए श्री कौशिक जी महाराज ने कहा कि यह पूरी तरह से गलत है। हमें जातिवाद से बाहर निकलकर मानवता के लिए काम करना चाहिए।