प्रयागराज की उद्यमी महिलाओं के लिए रोटरी लगाएगा एक दिवसीय मेला
प्रयागराज की उद्यमी महिलाओं के लिए रोटरी लगाएगा एक दिवसीय मेला
प्रयागराज, 12 फ़रवरी। उद्यमी महिलाओं को बेहतर मंच प्रदान करने और उन्हें आगे बढ़ाने के लिए रोटरी इलाहाबाद ग्रैंड आगे आया है। रोटरी इलाहाबाद ग्रैंड की ओर से शुक्रवार 13 फरवरी को एक दिवसीय मेले का आयोजन किया जा रहा है। लगातार आठवें साल आयोजित हो रहे एग्जिबिशन कम होली और ईद कार्निवल 2026 में 60 से ज्यादा स्टाल लगाए जाएंगे।
यह जानकारी बुधवार को मीडिया से इलाहाबाद ग्रैंड के अध्यक्ष प्रणव अग्रवाल ने दी। उन्होंने बताया कि इसमें हस्तशिल्प और विभिन्न प्रकार के स्थानीय उत्पादों के स्टॉल उद्यमी महिलाओं द्वारा लगाए जाएंगे। इसमें खान-पान के फूड स्टॉल जहां आकर्षण का केंद्र रहेंगे। वहीं कल्चरल प्रोग्राम भी आयोजित किए जाएंगे। ताकि महिलाओं को अपने उत्पादों के लिए बेहतर मंच मिल सके। इस एक दिवसीय मेले में जरूरत मंद महिलाओं को निशुल्क स्टाल की सुविधा मुहैया कराई गई है।
यह एक दिवसीय मेले का आयोजन सिविल लाइंस के जेड गार्डन में किया जा रहा है। शुक्वार सुबह 10:00 बजे एक दिवसीय मेले का शुभारम्भ रोटरी के गवर्नर आशुतोष अग्रवाल करेंगे। पूरे दिन भर कार्निवल में विभिन्न तरह की गतिविधियां चलेंगी। रोटरी इलाहाबाद ग्रैंड के अध्यक्ष प्रणव अग्रवाल ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि यह कार्निवल केवल मनोरंजन का मंच नहीं रहेगा। बल्कि सामाजिक एकता और सामुदायिक सहयोग को भी मजबूत करेगा।