उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का शुक्रवार को प्रयागराज दौरा
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का शुक्रवार को प्रयागराज दौरा
प्रयागराज, 12 फरवरी। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का आगमन 13 फरवरी शुक्रवार को प्रयागराज में होगा। डिप्टी सीएम कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे एवं जनप्रतिनिधियों से भेंट करने के बाद अधिकारियों के साथ बैठक भी करेंगे।
यह जानकारी भाजपा प्रवक्ता राजेश केसरवानी ने गुरुवार को दी। उन्होंने बताया कि शुक्रवार की शाम 4ः15 बजे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य पुलिस लाइन हेलीपैड पर आएंगे और शाम 4ः25 बजे युवा मोर्चा काशी क्षेत्र द्वारा आयोजित जिला पंचायत सभागार में बजट 2026 पर युवा संवाद के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
प्रवक्ता ने बताया कि शाम 5ः20 बजे इलाहाबाद मेडिकल कन्वेशन सेंटर स्टेनली रोड पर हिन्दी दैनिक यूनाइटेड भारत के रजत जयंती समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। तत्पश्चात शाम 6ः10 बजे पार्टी कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों से सर्किट हाउस में भेंट करेंगे और इसके पश्चात विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक भी करेंगे।
---------------