घर में फंदे से लटका मिला छात्र का शव
घर में फंदे से लटका मिला छात्र का शव
प्रयागराज, 12 फ़रवरी । उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में करछना थाना क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार को घर के अन्दर फंदे से लटका एक छात्र का शव मिला। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने शव कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की।
सहायक पुलिस आयुक्त करछना सुनील कुमार सिंह ने बताया कि करछना थाने को गुरुवार को सूचना मिली कि नीवी गांव निवासी हर्षित तिवारी (22) पुत्र अखिलेश चंद्र तिवारी का शव घर के अन्दर फांसी के फंदे से लटका पाया गया। इस सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने शव कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की। परिवार के लोगों ने पूछताछ में बताया कि मृतक तीन भाइयों में दूसरे नम्बर का था। वर्तमान में वह किसी निजी आईटीआई स्कूल से इलेक्ट्रेशियन ट्रेड की पढ़ाई कर रहा था। लेकिन उसने बुधवार रात अपने कमरे के अंदर गले में फंदा डालकर आत्महत्या कर ली। गुरुवार सुबह जब वह कमरे से नहीं निकाला तो परिजनों कमरे में पहुंचे तो वह फंदे से लटका मिला।