प्रदेशीय वॉलीबाल कैम्प में प्रयागराज के छह खिलाड़ियों का चयन

-बलिया जिले में 13 से 22 फरवरी तक आयोजित प्रदेशीय वॉलीबाल टीम के प्रशिक्षण शिविर में करेगी प्रतिभाग

प्रदेशीय वॉलीबाल कैम्प में प्रयागराज के छह खिलाड़ियों का चयन

प्रयागराज, 12 फरवरी । उत्तर प्रदेश खेल निदेशालय एवं क्रीड़ा संघ के समन्वय से आयोजित की गई प्रदेशीय सब जूनियर बालक एवं बालिका वॉलीबाल चैम्पियनशिप 2026 के दौरान खिलाड़ियों द्वारा किए गए उत्कृष्ट प्रदर्शन व मेरिट के आधार पर प्रशिक्षण शिविर हेतु चयन किया गया है। कैम्प में प्रशिक्षण प्राप्त करने हेतु प्रयागराज जिले से चार बालक व दो बालिकाओं का चयन किया गया है।

उक्त आशय की जानकारी देते हुए डिस्ट्रिक्ट वॉलीबाल एसोसिएशन (डीवीए), प्रयागराज के महासचिव आर.पी.शुक्ला ने बताया कि चयनित खिलाड़ी 13 से 22 फरवरी तक बलिया जिले में आयोजित प्रशिक्षण शिविर में भाग लेंगे।

जिले के जिन खिलाड़ियों का चयन किया गया है उनमें अंकित राय, जैनुल आब्दीन, कृष कुमार और उदय कुमार का चयन बालक वर्ग में तथा मिस्ठी मंडल और गरिमा यादव का चयन बालिका वर्ग में किया गया है। उन्होंने बताया कि कैम्प के पश्चात उत्तर प्रदेश वॉलीबाल टीम की अंतिम सूची घोषित की जाएगी। अंतिम सूची के चयनित वॉलीबाल खिलाड़ी ही 24 फरवरी से 1 मार्च तक वेस्ट बंगाल, कोलकाता में आयोजित सब जूनियर (बालक-बालिका) नेशनल वॉलीबाल चैम्पियनशिप में उत्तर प्रदेश की वॉलीबाल टीम