राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने नववर्ष-2026 की दी शुभकामनाएं
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने नववर्ष-2026 की दी शुभकामनाएं
लखनऊ, 31 दिसम्बर । उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने नववर्ष–2026 के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों एवं देशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
अपने संदेश में राज्यपाल ने कामना की कि नववर्ष प्रदेश और देश के लिए शांति, समृद्धि, सौहार्द और विकास का संदेश लेकर आए। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि प्रदेशवासी अपने परिश्रम, अनुशासन और नैतिक मूल्यों के बल पर राष्ट्र निर्माण में निरंतर योगदान देते रहेंगे।
राज्यपाल ने कहा कि समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाना ही सच्चे अर्थों में नववर्ष का संकल्प होना चाहिए। उन्होंने यह भी कामना की कि भारत निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर रहे और विकास की नई ऊंचाइयों को छुए।