हत्या मामले में फरार आरोपित गिरफ्तार
हत्या मामले में फरार आरोपित गिरफ्तार
प्रयागराज, 31 जनवरी । उप्र के प्रयागराज जिले में स्थित हंडिया थाने की पुलिस टीम ने शनिवार को अहिरी गांव के समीप से हत्या मामले में फरार चल रहे आरोपित को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया।
पुलिस उपायुक्त गंगानगर कुलदीप सिंह गुनावत ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित प्रयागराज जिले के हंडिया थाना क्षेत्र के अहिरी गांव निवासी अंकित सिंह पुत्र सुरेन्द्र बहादुर सिंह है। इसके खिलाफ हंडिया थाने में धारा 103(1) भारतीय न्याय संहिता के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। उक्त आराेपित काे मुखबिर की सूचना पर शनिवार को हंडिया थाने के प्रभारी निरीक्षक नितेन्द्र कुमार शुक्ला और वरिष्ठ उपनिरीक्षक अजय कुमार सिंह एवं पूरी टीम के साथ अहिरी गांव के समीप से गिरफ्तार किया।