नगर निगम में 16 कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति पर मिले सभी देयक, पेंशन बुक भी सौंपी गई

नगर निगम में 16 कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति पर मिले सभी देयक, पेंशन बुक भी सौंपी गई

नगर निगम में 16 कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति पर मिले सभी देयक, पेंशन बुक भी सौंपी गई

कानपुर, 31 जनवरी । कानपुर नगर निगम के नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय द्वारा शनिवार को नगर निगम सभागार में आयोजित कार्यक्रम में आज सेवानिवृत्त हुए 16 कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति के उपरांत उनके समस्त देयक पेंशन बुक सहित प्रदान किए गए।

इस अवसर पर सेवानिवृत्त कर्मचारियों को भविष्य निधि के चेक, उपादान (ग्रेच्युटी), अवकाश नगदीकरण की धनराशि आरटीजीएस प्रक्रिया के माध्यम से उनके खातों में भेजी गई तथा सम्बंधित प्रपत्र भी वितरित किए गए। आज सेवानिवृत्त होने वालों में सात सफाई कर्मचारी, दो लिपिक, तीन बेलदार, एक स्विचमैन, एक भिस्ती, एक ग्रेव डिगर एवं एक चपरासी शामिल हैं।

नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय ने कहा कि कर्मचारियों के देयकों के भुगतान को लेकर नगर निगम पूरी तरह सजग है। उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्त होने वाले सभी कर्मचारियों का नगर निगम के कार्यों में अमूल्य योगदान रहा है, जिनकी बदौलत शहरवासियों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

उन्होंने बताया कि जनवरी माह में सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों के देयकों के समयबद्ध भुगतान के लिए समिति गठित की गई है, ताकि सभी भुगतान सेवानिवृत्ति की तिथि पर ही सुनिश्चित किए जा सकें। इससे कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति के बाद बार-बार नगर निगम के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे और न ही न्यायालय की शरण लेनी होगी। लंबित देयकों के निस्तारण के लिए गठित समिति प्रत्येक 15 दिन में बैठक कर निर्णय लेकर रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी।

इस अवसर पर उपादान मद में एक करोड़ 49 लाख एक हजार 900 रुपये, भविष्य निधि के रूप में 56 लाख 90 हजार 358 रुपये तथा अवकाश नगदीकरण के तहत एक करोड़ दो लाख 77 हजार 900 रुपये का भुगतान किया गया।

आज सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों में राजरानी, कमला, सुमित्रा, अरुण कुमार द्विवेदी, राजेंद्र, दल सिंगार, प्रदूमन, दसई, रज्जन लाल, रामगोपाल, सलाउद्दीन, बिशल टेकले, शेर अली, अशोक एवं कमला द्विवेदी शामिल हैं।