एंटी मलेरिया माह के तहत जागरूकता अभियान तेज, लोगों को बताए गए बचाव के उपाय

एंटी मलेरिया माह के तहत जागरूकता अभियान तेज, लोगों को बताए गए बचाव के उपाय

एंटी मलेरिया माह के तहत जागरूकता अभियान तेज, लोगों को बताए गए बचाव के उपाय

प्रयागराज, 03 जून। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित करछना थाने की पुलिस टीम ने बुधवार को मोटरसाइकिल चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए तीन शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की तीन मोटरसाइकिलें भी बरामद की हैं।

पुलिस के अनुसार 31 मई 2026 को सुषमा देवी ने अपनी टीवीएस अपाचे आरटीआर 160 मोटरसाइकिल चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। इस संबंध में थाना करछना में मुकदमा संख्या 156/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था। जांच के दौरान करछना पुलिस ने नहर कोठी भरहा-पचदेवरा मार्ग के पास से तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपितों में रिशु मिश्रा निवासी भटेवरा, करछना, अभिजीत सिंह पटेल उर्फ छोटू पटेल निवासी करमा, घूरपुर हाल पता कौवा, करछना तथा कमल भारतीया उर्फ गोरे निवासी कौवा, करछना शामिल हैं। इसके अलावा एक 16 वर्षीय बाल अपचारी को भी पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की तीन मोहैटरसाइकिल बरामद किया है। पूछताछ में आरोपितों ने स्वीकार किया कि वे शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में सुनसान स्थानों पर खड़ी मोटरसाइकिलों की रेकी कर उनका लॉक तोड़कर चोरी करते थे और बाद में उन्हें दूसरे राज्यों तथा अनजान लोगों को बेच देते थे। चोरी से प्राप्त धनराशि आपस में बांटकर अपने खर्चों में उपयोग करते थे।

इस मामले में थाना करछना में एक अन्य मुकदमा संख्या 163/2026 धारा 317(2)/318(4) बीएनएस के तहत भी पंजीकृत किया गया है। बरामदगी के आधार पर मूल मुकदमे में अतिरिक्त धाराएं भी बढ़ाई गई हैं।

पुलिस उपायुक्त यमुनानगर विवेक चन्द्र यादव ने बताया कि करछना पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए वाहन चोरी की घटना का सफल अनावरण किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से चोरी की तीन मोटरसाइकिलें बरामद हुई हैं। आरोपितों से पूछताछ के आधार पर अन्य घटनाओं में उनकी संलिप्तता की भी जांच की जा रही है। वाहन चोरी जैसी घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक विकास सिंह, रमेश कुमार मिश्रा, अरुण कुमार शुक्ला, हरीशचंद्र विश्वकर्मा, अमित नागर सहित थाना करछना की पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।