पूर्व न्यायमूर्ति डी पी एस चौहान पंचतत्व में विलीन
-रसूलाबाद घाट पर हुआ अंतिम संस्कार, न्यायमूर्तियों सहित अधिवक्ताओं ने दी अंतिम विदाई
प्रयागराज, 02 जनवरी । इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति विक्रम डी. चौहान के पिता पूर्व न्यायमूर्ति डीपीएस चौहान का बृहस्पतिवार को बीमारी के चलते निधन हो गया। शुक्रवार को रसूलाबाद घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। न्यायमूर्ति विक्रम डी. चौहान ने मुखाग्नि दी।
इस अवसर पर मौजूद न्यायमूर्तियों व अधिवक्ताओं ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की और शोक श्रद्धांजलि अर्पित की।
प्रयागराज के एलनगंज निवासी स्व चौहान का इलाज लखनऊ पीजीआई से चल रहा था और वहीं पर अंतिम सांस ली। पार्थिव शरीर प्रयागराज उनके आवास पर लाया गया। अंतिम संस्कार में वरिष्ठ न्यायमूर्ति एमके गुप्ता, न्यायमूर्ति विकास बुधवार, न्यायमूर्ति सलिल कुमार राय, न्यायमूर्ति सौरभ श्रीवास्तव, पूर्व न्यायमूर्ति रणविजय सिंह, न्यायमूर्ति क्षितिज शैलेंद्र व अन्य न्यायमूर्तिगण व भारी संख्या में अधिवक्ता व परिवारीजन मौजूद रहे। प्रदेश के महाधिवक्ता अजय कुमार मिश्रा, हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश पांडेय उर्फ बबुआ व महासचिव अखिलेश शर्मा, अपर महाधिवक्ता अनूप त्रिवेदी व राहुल अग्रवाल, अपर मुख्य स्थाई अधिवक्ता अभिषेक शुक्ला, रामानंद पांडेय, वरिष्ठ अधिवक्ता विजय गौतम, एजीए प्रथम समीर शंकर, वरिष्ठ अधिवक्ता गौरव कक्कड़ , राज्य विधि अधिकारी मृत्युंजय तिवारी,आदि प्रमुख लोग भी मौजूद रहे।
प्रयागराज अधिवक्ता संघ के संरक्षक वरिष्ठ अधिवक्ता ज्ञान प्रकाश, अध्यक्ष एन के चटर्जी, महासचिव राजेश त्रिपाठी, उपाध्यक्ष ईशान शिशु,व बाल मुकुंद सिंह, अधिवक्ता संतोष कुमार मिश्र, सत्येंद्र कुमार त्रिपाठी,आदर्श अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष सभाजीत सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष पूजा मिश्रा, महासचिव पीयूष त्रिपाठी, इंडियन लायर्स एसोसिएशन अध्यक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता संतोष कुमार त्रिपाठी, महासचिव जे बी सिंह, उपाध्यक्ष भानु देव पांडेय,आर पी तिवारी आदि ने शोक श्रद्धांजलि अर्पित की और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।