संभल के जिलाधिकारी राज्य स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित
संभल के जिलाधिकारी राज्य स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित
संभल, 3 दिसंबर । उत्तर प्रदेश के जनपद संभल के जिलाधिकारी डॉ. राजेन्द्र पैंसिया को विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर दिव्यांगजन सशक्तिकरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर राज्य स्तरीय पुरस्कार 2025 से सम्मानित किया गया।
विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार काे लखनऊ के इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान के जुपिटर हॉल में दिव्यांगजन सशक्तिकरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों/संस्थाओं नियोक्ताओं एवं सर्वश्रेष्ठ दिव्यांग कर्मचारियों के राज्य स्तरीय पुरस्कार 2025 वितरण समारोह में जिलाधिकारी डॉ. राजेंद्र पैंसिया को अवार्ड प्रदान किया गया। जिलाधिकारी संभल को यह अवार्ड दिव्यांगजन के सशक्तिकरण हेतु कार्यरत अधिकारी की श्रेणी में प्रदान किया गया।