आपसी विवाद के बाद दंपति ने लगाई फांसी
आपसी विवाद के बाद दंपति ने लगाई फांसी
मीरजापुर, 16 फ़रवरी । उत्तर प्रदेश के मीरजापुर में चील्ह थाना क्षेत्र स्थित श्रीपट्टी गांव में रविवार रात दंपति ने फांसी लगाकर जान दे दी। सोमवार सुबह करीब नौ बजे घटना की जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल की जांच कर शवाें काे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। क्षेत्राधिकारी सदर मुनेंद्र पाल सिंह ने माैका मुआयाना किया।
सीओ ने बताया कि मृतकों की पहचान रोहित विश्वकर्मा (23) और उनकी पत्नी सरस्वती विश्वकर्मा (20) उर्फ बुटली के रूप में हुई है। दोनों का विवाह काे करीब एक वर्ष पूर्व हुआ था। प्रारंभिक जानकारी में पता चला है कि आपसी विवाद के बाद दोनों ने एक ही पंखे से साड़ी के सहारे फांसी लगा ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने माैके पर पहुंचकर घटना की जांच की। गांव में घटना को लेकर शोक और स्तब्धता का माहौल है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।