मुख्यमंत्री याेगी ने महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्पचक्र चढ़ाकर श्रद्धासुमन अर्पित किया
मुख्यमंत्री याेगी ने महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्पचक्र चढ़ाकर श्रद्धासुमन अर्पित किया
लखनऊ, 30 जनवरी । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। उन्होंने महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्पचक्र चढ़ाकर अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने गांधी के प्रिय भजन ‘रघुपति राघव राजा राम, पतित पावन सीता राम’ तथा ‘वैष्णव जन तो तेने कहिये, जो पीर पराई जाने रे’ को सुना। इसके पश्चात् उन्होंने राष्ट्र की सेवा में अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर बलिदानियों की पावन स्मृति में गोमती तट पर दीपदान भी किया।