बुलंदशहर: भ्रष्टाचार के आरोप में निलंबित दाराेगा की पुरानी रील वायरल

बुलंदशहर: भ्रष्टाचार के आरोप में निलंबित दाराेगा की पुरानी रील वायरल

बुलंदशहर: भ्रष्टाचार के आरोप में निलंबित दाराेगा की पुरानी रील वायरल

बुलंदशहर, 03 मई । जिले के सिकंदराबाद कोतवाली में बतौर एसएसआई के पद पर तैनात निलंबित दारोगा अरुण कुमार का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से प्रसारित हो रहा है। पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) कलानिधि नैथानी ने रविवार को ही रिश्वत लेने के आरोप में दारोगा को निलंबित किया था।

निलंबित दारोगा का जो वीडियो वायरल हो रहा है वो एक फिल्म के फारसी गीत पर रहमान डकैत की स्टाइल में नाचते हुए देखे जा सकते हैं।हालांकि यह वीडियाे उनके निलंबित हाेने से पहले की और पुरानी बतायी है। वे रील बनाने के बहुत शौकीन है। उनका यह वीडियो और उनके कारनामे इन दिनों पुलिस महकमे में चर्चा का विषय बने हुए हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वायरल वीडियो की जांच की जाएगी।

उल्लेखनीय है​ कि भ्रष्टाचार के मामले में इंस्पेक्टर और एसएसआई समेत कुल छह पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई हुई थी। जिसमें दारोगा अरुण कुमार निलंबित चल रहे हैं। भ्रष्टाचार की जांच सीओ सिकंदराबाद भास्कर मिश्रा कर रहे हैं।