एयरपोर्ट इंडिया के चेयरमैन ने मां विंध्यवासिनी का किया दर्शन-पूजन
एयरपोर्ट इंडिया के चेयरमैन ने मां विंध्यवासिनी का किया दर्शन-पूजन
मीरजापुर, 18 फ़रवरी । विंध्याचल धाम में बुधवार को एयरपोर्ट इंडिया के चेयरमैन विपिन कुमार एवं रक्षा मंत्रालय नई दिल्ली के विशेष सचिव समीर सिन्हा ने मां विंध्यवासिनी के दरबार में हाजिरी लगाई। दोनों अधिकारियों ने विधि-विधान से पूजा अर्चना कर माताजी का आशीर्वाद लिया।
तीर्थ पुरोहित श्याम दत्त पाठक ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना संपन्न कराई। दर्शन-पूजन के दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही। अधिकारियों ने मां विंध्यवासिनी से देश की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की।
इस अवसर पर तीर्थ पुरोहित एवं युवा नेता शनि दत्त पाठक भी उपस्थित रहे। दर्शन के बाद दोनों अतिथियों ने मंदिर व्यवस्था की सराहना की और कुछ समय तक धाम के धार्मिक वातावरण का आनंद लिया।