मीरजापुर जिले में तीन अधिकारियों को प्रतिकूल प्रविष्टि

मीरजापुर जिले में तीन अधिकारियों को प्रतिकूल प्रविष्टि

मीरजापुर जिले में तीन अधिकारियों को प्रतिकूल प्रविष्टि

मीरजापुर, 1 नवंबर। मंडलायुक्त राजेश प्रकाश एवं जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस में जनता की शिकायतें सुनीं। इनमें अधिकांश शिकायतें भूमि विवाद, जमीन बंटवारा, आवास पात्रता, पेंशन, विद्युत और राजस्व अभिलेखों में सुधार से संबंधित थीं। अधिकारियों ने मौके पर ही कई प्रकरणों का समाधान कराया तथा संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने एक जमीन बंटवारा प्रकरण में उपजिलाधिकारी द्वारा आदेश पारित किए जाने के बावजूद समय पर समाधान न करने पर नायाब तहसीलदार, एसडीएम के पेशकार सुशील गुप्ता, राजस्व निरीक्षक कृपाशंकर पांडेय पर गंभीर नाराजगी जताई। उन्होंने तीनों अधिकारियों को विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि देने का निर्देश दिया। कार्यक्रम में जिले के कई अधिकारी मौजूद रहे।