अब्बास अंसारी ने एसपी गाजीपुर के खिलाफ दाखिल की अवमानना याचिका
अब्बास अंसारी ने एसपी गाजीपुर के खिलाफ दाखिल की अवमानना याचिका
प्रयागराज, 27 मई मऊ से विधायक अब्बास अंसारी ने गाजीपुर के पुलिस अधीक्षक डॉ. इराज राजा के खिलाफ इलाहाबाद हाईकोर्ट में अवमानना याचिका दायर की है।
दायर याचिका में उन्होंने कहा है कि राजनीतिक दबाव में उनके और उनके परिवार को निशाना बनाया जा रहा है। गाजीपुर पुलिस ने उनके परिवार के खिलाफ फर्जी हिस्ट्रीशीट खोल दी है।
हालांकि कोर्ट ने अभी इस याचिका पर सुनवाई की कोई तिथि नहीं नियत की है। अवमानना याचिका के लिए शपथपत्र के साथ दायर आवेदन में यह भी कहा गया है कि आपराधिक याचिका में पारित जुलाई 2025 में हाईकोर्ट के आदेश का पालन नहीं किया जा रहा है।
कोर्ट ने कहा था कि याची पहले अपना मामला राज्य सरकार के समक्ष रखे। दो सप्ताह के भीतर एसपी गाजीपुर को प्रत्यावेदन दें, जिस पर एसपी एक महीने में तर्कपूर्ण आदेश पारित करेंगे। अब्बास अंसारी ने 12 दिसम्बर 2022 को खोली गई हिस्ट्रीशीट रद्द करने की मांग उक्त याचिका में थी। यह हिस्ट्रीशीट मोहम्मदाबाद थाने में खोली गई है।