संभल में ट्रैक्टर पलटने से 4 मासूमों समेत 7 घायल
संभल में ट्रैक्टर पलटने से 4 मासूमों समेत 7 घायल
संभल , 13 नवंबर । जनपद संभल में गुरुवार को खेत में ईख की बुवाई के लिए जा रहा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर खंती में पलट गया। इस हादसे में चार बच्चे, चालक और खेत मालिक सहित सात लोग घायल हो गए।
घटना जुनावई थाना क्षेत्र के रघुपुर पुख्ता गांव की है। इस गांव के निवासी दरियाव सिंह पुत्र नत्थू सिंह के खेत में ईख की बुवाई होनी थी। उसी दौरान रहना चौधरी पुत्र रामवीर ट्रैक्टर से खेत की ओर जा रहा था। ट्रैक्टर पर खेत मालिक के बच्चे संगीता (7), दीक्षा (11), मीना (9), खुशबू (13) और सूरज (8) के साथ हितेश पुत्र राम खिलाड़ी सवार थे। अचानक ट्रैक्टर सड़क किनारे खंती में पलट गया और सभी लोग उसके नीचे दब गए। आसपास के खेतों में काम कर रहे लोग और परिजन मौके पर पहुंचे और ट्रैक्टर को सीधा कर घायलों को बाहर निकाला। थाना जुनावई पुलिस का कहना है कि अभी तक इस सड़क हादसे की कोई आधिकारिक सूचना थाने में दर्ज नहीं कराई गई है।