AI आधारित होंगे वाराणसी के होटल, पर्यटन उद्योग में डिजिटल तकनीक पर जोर
विश्व पर्यटन दिवस पर वाराणसी टूरिज्म गिल्ड ने होटल और पर्यटन सेवाओं को कृत्रिम बुद्धिमत्ता से जोड़ने की योजना पर चर्चा की।
वाराणसी, 25 सितम्बर। विश्व पर्यटन दिवस पर शुक्रवार को वाराणसी के साकेत नगर कालोनी में एक निजी होटल में वाराणसी टूरिज्म गिल्ड के अध्यक्ष सुभाष कपूर ने गिल्ड प्रतिनिधियों के कार्यक्रम में आए हुए होटल उद्यमियों का स्वागत किया। गिल्ड अध्यक्ष सुभाष कपूर ने कहा कि बदलती जरूरतों के अनुसार पर्यटन उद्योग को अपनी सेवाओं में बदलाव करना होगा। भविष्य में होटल को कृत्रिम बुद्धिमत्ता आधारित होटल के रूप में विकसित करने की योजना है।
इस अवसर पर कोषाध्यक्ष रंजीत श्रीवास्तव ने कहा कि गिल्ड के कार्यक्रम से होटल उद्योग से जुड़े लोगों के बीच समन्वय बढ़ेगा। कृत्रिम बुद्धिमत्ता आधारित चैटबॉट को सोशल मीडिया से जोड़ा जा रहा है। यह अच्छी बात है। इसके जरिए ग्राहक होटल की जानकारी और अन्य सेवाएं प्राप्त कर सकते हैं।
कार्यक्रम में काशी के पर्यटन और होटल उद्योग को डिजिटल तकनीक व कृत्रिम बुद्धिमत्ता से जोड़ने पर चर्चा हुई। इस वर्ष की थीम ‘पर्यटन को नए रूप में तैयार करने के लिए डिजिटल एजेंडा और कृत्रिम बुद्धिमत्ता’ रही। इस दौरान अन्य वक्ताओं ने कहा कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता के माध्यम से पर्यटकों को यात्रा, होटल बुकिंग और स्थानीय पर्यटन सेवाओं की जानकारी आसानी से उपलब्ध कराई जा सकती है।