प्रयागराज में दर्दनाक हादसा, बालू लदे ट्रैक्टर ने 13 वर्षीय बच्चे को कुचला; चालक फरार

धूमनगंज के भोला का पुरवा में ट्रैक्टर की चपेट में आने से प्रिंस की मौके पर मौत, पुलिस ने केस दर्ज कर चालक की तलाश शुरू की।

प्रयागराज में दर्दनाक हादसा, बालू लदे ट्रैक्टर ने 13 वर्षीय बच्चे को कुचला; चालक फरार

प्रयागराज, 29 सितंबर । उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित धूमनगंज थाना क्षेत्र के भोला का पुरवा मोहल्ले में मंगलवार को ट्रैक्टर की टक्कर से बारह वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की।

पुलिस उपायुक्त नगर सागर जैन ने बताया कि धूमनगंज थाना क्षेत्र के भोला का पुरवा मोहल्ला निवासी प्रिन्स (13) पुत्र लल्लन की ट्रैक्टर की चपेट में आने से घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इस संबंध में परिवार से तहरीर लेकर विधिक कार्रवाई की जा रही है। घटना के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि बालू से लोड ट्रैक्टर ने प्रिंस को पीछे से कुचल दिया। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग निकला। पुलिस टीम ने मुकदमा दर्ज कर, उसकी तलाश कर रही है।