वंदे मातरम् के मुद्दे पर साेनिया गांधी पर आरोप लगाना भाजपा की ओछी हरकत : प्रमोद तिवारी
वंदे मातरम् के मुद्दे पर साेनिया गांधी पर आरोप लगाना भाजपा की ओछी हरकत : प्रमोद तिवारी
वंदे मातरम् के मुद्दे पर साेनिया गांधी पर आरोप लगाना भाजपा की ओछी हरकत : प्रमोद तिवारी
प्रतापगढ़, 17 अगस्त । राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी ने सोमवार शाम प्रतापगढ़ जिले के लालगंज स्थित कैंप कार्यालय पर पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि वंदे मातरम् के मुद्दे पर सोनिया गांधी पर आरोप लगाना भाजपा की ओछी हरकत है। उन्होंने कहा कि यह देश का दुर्भाग्य है कि मोदी सरकार जवाबदेही से बचना चाहती है। प्रमोद तिवारी ने आरोप लगाया कि संसद सत्र में राष्ट्रगान को छोड़कर प्रधानमंत्री व गृह मंत्री सदन में मौजूद नहीं रह सके। राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि मोदी सरकार जनता तथा राष्ट्र से जुड़े मुददों पर संसद तक में जिम्मेदार नहीं हुई। उन्होंने कहा कि भाजपा वंदेमातरम् को लेकर सोनिया गांधी पर घटिया तथा स्तरहीन और ओछा आरोप मढ़ने से बाज आए। पत्रकार वार्ता के दौरान कांग्रेस विधान मंडल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना भी मौजूद रहीं।