नोएडा में विभिन्न जगहों से तीन किशोरियां लापता, पुलिस कर रही तलाश

नोएडा में विभिन्न जगहों से तीन किशोरियां लापता, पुलिस कर रही तलाश

नोएडा में विभिन्न जगहों से तीन किशोरियां लापता, पुलिस कर रही तलाश

नोएडा , 13 अक्टूबर । नोएडा के विभिन्न जगहों से तीन किशोरियों लापता हो गई हैं। परिजनों की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

थाना बीटा- दो के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि बीती रात को एक व्यक्ति ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसकी 16 वर्षीय बेटी 6 अक्टूबर से घर से लापता है। पीड़ित के अनुसार उन्होंने अपनी बेटी को काफी खोजा लेकिन वह नहीं मिली। उन्होंने बताया कि पीड़ित के अनुसार उनकी बेटी ज्ञान ज्योति स्कूल में पढ़ती है। उनका आरोप है कि उसके साथ पढ़ने वाला एक लड़का उसे बहला-फुसलाकर अगवा कर ले गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित अल्फा -वन सेक्टर में रहते हैं। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

थाना सेक्टर -24 के प्रभारी निरीक्षक उमेश नैथानी ने बताया कि एक महिला ने बीती रात को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह मोरना गांव में रहती हैं। पीड़िता के अनुसार 11 अक्टूबर से उनकी 17 वर्षीय बेटी घर से लापता है। महिला के अनुसार उसने अपनी बेटी को काफी तलाश किया। लेकिन वह नहीं मिली। महिला ने आशंका व्यक्त की है कि उसकी बेटी को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर अगवा कर ले गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।



इसी प्रकार थाना सेक्टर- 49 के प्रभारी राम प्रकाश शर्मा ने बताया कि एक व्यक्ति ने बीती रात को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उनकी 15 वर्षीय बेटी 8 अक्टूबर से घर से लापता है। पीड़ित के अनुसार उनकी बेटी गुस्सा होकर घर से निकली थी। उन्होंने उसे काफी ढूंढने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं मिली। थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित के अनुसार वह कश्यप कॉलोनी सेक्टर 48 में रहते हैं। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।